Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम का बदला मिजाज …पूर्वानुमान सही
  • देहरादून

मौसम का बदला मिजाज …पूर्वानुमान सही

RNS INDIA NEWS 22/03/2021
Weather

देहरादून। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सोमवार को सही साबित हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह मौसम साफ होने के बाद 11 बजे करीब आसमान में काले बादल छाने लगे। पर्यटन नगरी मसूरी में भी मौसम का मिजाज सोमवार को बदल गया। तेज बारिश के साथ ही सर्द हवाओं के चलने ठंड का प्रकोप बढ़ गया। मौसम बदलने के साथ ही पर्यटक अपने-अपने होटलों में ही रहे। मसूरी की माल रोड पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अचानक मौसम में बदलवा होने की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश की ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। बता दें कि रविवार को मसूरी में की चटक धूप के बाद सोमवार को तडक़े मौसम का मिजाज बदलते ही शहर में झमाझम बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। चारों धामों में भी आज ताजा बर्फबारी हुई है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। 22 और 23 को बारिश में वृद्धि होगी। 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। 22 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ वर्षा, बर्फबारी की संभावना है। बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में हल्की से हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 मार्च को उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली, कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं, धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट रखा गया है। 23 मार्च को देहरादून, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा में भी इसी तरह की स्थितियां रहने पर येलो अलर्ट रखा गया है। कहा कि इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यात्रियों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि में सर्वांचल संस्कृत इवाम समाजिक विकास मंच( सुधी) की एक नई पहल
Next: राशिफल 23 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.