Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • पूर्व विधायक के बैंक खाते से ड्राइवर ने खर्च किए 30 लाख, हुआ गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक के बैंक खाते से ड्राइवर ने खर्च किए 30 लाख, हुआ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/05/2022
rns featured image new

वाराणसी (आरएनएस)।  पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर ने पूर्व विधायक के वेतन खाते से 30 लाख रुपये की खरीदारी की थी। पूर्व विधायक के ड्राइवर विवेक सिंह ने 2019 से 2021 के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू, फैशन और खाने के सामान की खरीदारी की थी।
सुरेंद्र नारायण सिंह 2017 से 2022 तक बीजेपी विधायक रहे।
पूर्व विधायक ने अपने खाते से पैसे निकालने की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई थी।
आईजी रेंज के सत्यनारायण ने बताया कि सुरेंद्र नारायण सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर वाराणसी रेंज की साइबर क्राइम शाखा ने विस्तृत जांच की और उसके परिणाम के आधार पर उनके ड्राइवर विवेक को गिरफ्तार कर लिया।
उसकी सूचना पर, साइबर क्राइम पुलिस ने दो स्मार्ट टीवी, डीजे के लिए बिजली के उपकरण, एम्पलीफायर, साउंड मिक्सिंग मशीन, स्टेबलाइजर्स, लाइट, लैपटॉप, कूलर, इन्वर्टर, बैटरी और आठ लाख रुपये से अधिक मूल्य के कई और सामान बरामद किए हैं।
शुरूआती पूछताछ में विवेक ने खुलासा किया कि वह मिजार्पुर में चुनार थाने के चौकीदार के रूप में काम करता था और फरवरी 2018 में 9,000 रुपये के मासिक वेतन पर विधायक के ड्राइवर के रूप में नौकरी करने लगा। विधायक के लिए काम करते हुए, विवेक उनके परिवार के सदस्य की तरह बन गया था।
सिंह ने अपने उस बैंक खाते का विवरण दिया था, जिसमें वह वेतन प्राप्त करते थे, साथ ही ड्राइवर को मोबाइल फोन भी दिया, जो एटीएम कार्ड से मोबाइल और दवाओं का भुगतान भी करता था।
2019 में उसने अमेजॉन, फ्लिपकार्ड सहित ऑनलाइन मार्केटिंग ऐप डाउनलोड किए और उन ऐप्स के साथ एटीएम कार्ड को लिंक कर ऑनलाइन खरीदारी कर पैसा खर्च करना शुरू कर दिया। वह विधायक के मोबाइल फोन पर ओटीपी प्राप्त करने के बाद अपने निजी पते पर ऑनलाइन खरीदे गए सामानों की डिलीवरी प्राप्त करता था। 2021 तक उसने विधायक के बैंक खाते से करीब 30 लाख रुपये खर्च किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस ने यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ हमले, 200 सैनिकों की मौत, 17 सैन्य ठिकाने किए बर्बाद
Next: उत्तराखंड की चंपावत सीट पर उपचुनाव की घोषणा, सीएम धामी की किस्मत का होगा फैसला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.