Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रूस ने यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ हमले, 200 सैनिकों की मौत, 17 सैन्य ठिकाने किए बर्बाद
  • अंतरराष्ट्रीय

रूस ने यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ हमले, 200 सैनिकों की मौत, 17 सैन्य ठिकाने किए बर्बाद

RNS INDIA NEWS 02/05/2022
rns featured image new

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध और भीषण हो गया है। रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर फिर से बड़े हमले किए हैं। रूसी सेना ने यूक्रेन के 17 सैन्य ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों से हमला कर उन्हें बर्बाद कर दिया। इसके अतिरिक्त यूक्रेनी सेना की एक कमांड पोस्ट और खाद्यान्न गोदाम भी हमलों में नष्ट हुए हैं। इन हमलों में 200 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी सेना के 23 बख्तरबंद वाहनों को भी नष्ट किए जाने की सूचना है।

ओडेसा के गवर्नर के अनुसार तटवर्ती शहर ओडेसा के हवाई अड्डे पर भी मिसाइल हमला कर रूसी सेना ने हवाई पट्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है। खार्कीव में जारी भीषण लड़ाई में यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना से चार ठिकाने वापस ले लेने का दावा किया है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि डोनबास इलाके में रूसी सेना ने शनिवार को बड़े हमले किए लेकिन उसे तीन इलाकों पर कब्जा करने में सफलता नहीं मिली। रूसी सेना इस समय डोनेस्क के लीमन व सीवीरोडोनेस्क और लुहांस्क के पोप्साना पर कब्जे की कोशिश कर रही है। रूस से मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को अमेरिका, ब्रिटेन समेत करीब 40 देश हथियार दे रहे हैं।

रूस ने साफ किया है कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध और यूक्रेनी सेना के लिए हथियारों की आपूर्ति से युद्धविराम की संभावना कमजोर होगी और युद्ध तेज होगा। यूक्रेन को अभी तक आठ अरब डालर से ज्यादा मूल्य के हथियारों की आपूर्ति हो चुकी है। इससे कई गुना ज्यादा हथियार आने वाले दिनों में मिलने हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकासखंड द्वाराहाट के बमनपुरी गांव में गहराया जल संकट
Next: पूर्व विधायक के बैंक खाते से ड्राइवर ने खर्च किए 30 लाख, हुआ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.