Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व राज्यमंत्री पर ड्राइवर ने लगाए कुकर्म के प्रयास के आरोप
  • हरिद्वार

पूर्व राज्यमंत्री पर ड्राइवर ने लगाए कुकर्म के प्रयास के आरोप

RNS INDIA NEWS 14/12/2022
IMG-20221213-WA0065-768x346-1-750x346

हरिद्वार। पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलकित आर्य के पिता और पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य पर उसी के ड्राइवर ने कुकर्म के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बेटा पुलकित आर्य अंकिता हत्याकांड के आरोप में जेल की हवा खा रहा है, वहीं अब विनोद आर्य पर 25 साल के युवा ने कुकर्म करने के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं।
रोहन कांबोज जिला सहारनपुर का रहने वाला है। जिसने ओएलएक्स वेबसाइट पर पढ़ा कि डॉ विनोद आर्य को ड्राइवर की जरूरत है। जिसके बाद रोहन ने डॉ विनोद आर्य से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने रोहन को 10,000 रूपये सैलरी पर ड्राइवर रख लिया।
ड्राइवर रोहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि डॉ विनोद आर्य ने उसे ज्वालापुर आर्य नगर में रहने के लिए कमरा दे दिया गया।
ड्राइवर रोहन ने बताया कि विनोद आर्य रात के समय उसको अपने पास बुलाता था और अपने शरीर की मालिश करने, मसाज करने और पैर दबाने के लिए कहता था वहीं अश्लील हरकतें भी करता था।
कुछ दिन पहले ही रात को 10 :30 बजे डॉक्टर विनोद आर्य ने उसे मालिश और मसाज़ करने के लिए बुलाया और मसाज के दौरान डॉ विनोद आर्य ने उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक डरकर अपने घर छुटमलपुर चला गया, इसी बीच जैसे ही वो मोटरसाइकिल से घर का सामान लेने बाजार गया था तो बाजार में अपाचे मोटरसाइकिल पर बैठे तीन लोगों में से एक ने कहा कि यही रोहन कांबोज है और उसके बाद उन्होंने गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे रोहन नीचे गिर गया और उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया।
रोहन को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया, इस घटना की तहरीर थाना फतेहपुर में थाने को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया और कहा कि मुझे शक है कि मेरा एक्सीडेंट डॉ विनोद आर्य पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड ज्वालापुर वालों ने कराया है। मुझे आगे भी विनोद आर्य से अपनी जान का खतरा है। ज़ब कोई कार्यवाही नही हुई तो युवक ने न्यायालय की शरण ले ली, जिसके बाद न्यायालय ने इस मामले में जाँच के आदेश दे दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 दिसम्बर
Next: ग्रेवांस कमेटी निर्णय को लेकर कुलपति के समक्ष दर्ज की अपील

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.