Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व छात्र ने की थी दोस्त के साथ मिलकर विद्यालय में चोरी
  • अल्मोड़ा

पूर्व छात्र ने की थी दोस्त के साथ मिलकर विद्यालय में चोरी

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
rns featured image new

हरिद्वार।  कनखल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में पांच बार चोरी की वारदात को पूर्व छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। कनखल पुलिस ने वारदात का पटाक्षेप करते हुए आरोपी पूर्व छात्र एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। चार दिन पूर्व प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह ने कैंपस में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि रसोई से खाद्य सामग्री के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पड़ताल में सामने आया कि स्कूल के पूर्व छात्र गांव के ही रहने वाले नौशाद पुत्र दिलशाद ने अपने दोस्त सूरज पुत्र पूरण के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो कट्टे चावल, थाली, गिलास, चम्मच, कड़छी, लोहे के बच्चों के झूले, भगोने, प्रेशर कुकर, सरिया एवं सामान ले जाने में इस्तेमाल किया रेहडा भी बरामद कर लिया गया। बताया कि नौशाद पूर्व छात्र है इसलिए स्कूल खुलने बंद होने के समय की बेहतर जानकारी थी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी है, जिसकी वजह से ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जगजीतपुर देवेंद्र तोमर, एसआई उपेंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एन्टी ड्रग्स डे पर अल्मोड़ा पुलिस ने साईकिल रैली के माध्यम से जन-जन को किया ड्रग्स के प्रति जागरुक
Next: होटल पहुंचे युगल को लेकर बजरंग दल ने काटा हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.