Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एन्टी ड्रग्स डे पर अल्मोड़ा पुलिस ने साईकिल रैली के माध्यम से जन-जन को किया ड्रग्स के प्रति जागरुक
  • अल्मोड़ा

एन्टी ड्रग्स डे पर अल्मोड़ा पुलिस ने साईकिल रैली के माध्यम से जन-जन को किया ड्रग्स के प्रति जागरुक

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
WhatsApp Image 2023-06-26 at 6.51.57 PM (1)

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस व नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के समापन अवसर पर सोमवार 26 जून को ड्रग्स जागरुकता हेतु एन्टी ड्रग साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में नगर के युवाओं और अल्मोड़ा पुलिस के जवानों द्वारा बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा ने सुबह आठ बजे रघुनाथ सिटी मॉल से हरी झंडी दिखाकर ड्रग्स जागरुकता साईकिल रैली का शुभारंभ किया। साईकिल रैली नगर के मॉल रोड, शिखर, लक्ष्मेश्वर, लोअर माल रोड पाण्डेखोला, बेस तिराहा, करबला होते हुए निकली व रैली का समापन पुलिस लाईन अल्मोड़ा के गेट पर हुआ। एसएसपी राजगुरु ने साईकिल रैली में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी प्रतिभाग किया। साईकिल रैली के समापन पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी प्रतिभागियों व उपस्थित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी गणों को नशे के प्रति जागरूकता हेतु ई प्रतिज्ञा दिलाकर ड्रग्स मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने को प्रेरित किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा ने ड्रग्स के प्रति जागरुकता संदेश देते हुए कहा कि एन्टी ड्रग साईकिल रैली का उद्देश्य युवाओं में नशे की लत को समाप्त कर उनमें स्पोर्ट्स के प्रति रुचि पैदा करना है। ड्रग्स हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है, ड्रग्स को समाप्त करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।  मुख्यमंत्री धामी के लक्ष्य ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए सभी से अल्मोड़ा पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स जागरूकता साईकिल रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साईकिल रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ सीओ ऑपरेशन/ट्रैफिक अल्मोड़ा ओशिन जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार, प्रभारी एएनटीएफ उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक सुनील सिंह धानिक, प्रभारी चौकी धारानौला उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने और अभिषेक बोरा, मोहन सिंह भण्डारी, भावेश बिष्ट, गौरव बिष्ट, प्रियांशु बिष्ट, हर्षवर्धन बजेठा, देवराज नेगी, अभय राणा, आशीष फर्त्याल आदि ने प्रतिभाग किया। साईकिल रैली के दौरान सहयोग हेतु सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, प्रभारी इंटरसेप्टर अयूब अली, लाईन सुबेदार मोहित कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरा ने मनाया 22वां स्थापना दिवस
Next: पूर्व छात्र ने की थी दोस्त के साथ मिलकर विद्यालय में चोरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.