Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पूजा-अर्चना के साथ श्री गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • टिहरी

पूजा-अर्चना के साथ श्री गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भिलंगना-बालगंगा नदियों के संगम मुनितीर्थ गणेश प्रयाग में गणेश मंदिर और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान का यज्ञ हवन के साथ विधिवत समापन हो गया। इस मौके पर पुजारी और पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ मंदिर और गणेश मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। शनिवार को घनसाली के संगम मुनितीर्थ गणेश प्रयाग में हरिद्वार से संगमरमर से निर्मित ढाई कुंतल की भगवान गणेश की भव्य मूर्ति को गंगा-हिमालय जनजागृति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में भ्रमण कराया। इसके उपरांत संगम पर स्नान के बाद बाद तीन दिवसीय अनुष्ठान किया गया।। समिति के सचिव व धर्माधिकारी वीरेंद्र सेमवाल ने कहा कि, टिहरी बांध बनने के बाद पुरानी टिहरी में भिलंगना-भागीरथी के संगम स्थल को गणेश प्रयाग के रूप में जाना जाता था, लेकिन उसके जलमग्न हो जाने के बाद भिलंगना-बालगंगा के संगम को गणेश प्रयाग के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां पर स्थानीय लोगों के सहयोग से भव्य गणेश मंदिर का निर्माण कर उसमें मूर्ति स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि, इस स्थल पर लोग विभिन्न पर्वों पर पवित्र स्नान के साथ ही अस्थि विसर्जन कर सकेंगे। साथ ही भगवान गणेश के दर्शन व पूजा अर्चना कर सकेंगे। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं व पुरुषों ने सामूहिक भोज कर गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया। मौके पर समिति अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट, पुजारी योगेश्वर प्रसाद मैठाणी, उम्मेंद सिंह चौहान, केदार सिंह रौतेला, रोशन लाल जोशी, गोविंद बडोनी, राजेन्द्र सिंह पंवार, मुरारीलाल गैरोला, हुकम सिंह रावत, चंदन सिंह पोखरियाल, आनंद प्रसाद व्यास, शैलेन्द्र रतूड़ी, गुलजारी नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समस्याओं को लेकर डीईओ बेसिक से मिला शिक्षकों का शिष्टमंडल
Next: वाहन दुर्घटना में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.