Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ टैक्सी चालकों का प्रदर्शन
  • बागेश्वर

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ टैक्सी चालकों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

बागेश्वर। पुलिस की चेकिंग की कार्रवाई का टैक्सी चालकों ने विरोध शुरू कर दिया है। नाराज चालकों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। भराड़ी टैक्सी यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। भराड़ी टैक्सी यूनियन से जुड़े लोग गुरुवार की सुबह भराड़ी पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि टैक्सी चालक बैंक से ऋण लेकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उनका चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रही है। सभी कागजात होने के बाद भी उनका चालान किया जा रहा है। सरकार डिजिटल भारत की बात कर रही है, लेकिन पुलिस कर्मियों को जब ऑनलाइन पेपर दिखाए जाते हैं तो वह हार्ड कॉपी मांगते हैं। इसी पर 500 का चालान होता है। गत दिनों पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस एप को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया, लेकिन खुद इसे मानने को तैयार नहीं हैं। टैक्सी स्टैंड होने के बावजूद लोग प्राइवेट वाहनों को सड़क किनारे लगा रहे हैं। उन पर पुलिस की नजर तक नहीं पड़ रही है। टैक्सी चालकों का उत्पीड़न हो रहा है। यहां केवलानंद जोशी, नंदन कोरंगा, बंटी गड़िया, सुंदर सिंह, अनिल कुमार, प्रेम तिरुवा, कुलदीप रावत, ललित, बाला दत्त जोशी, दीपचंद तिरवा व चंद्र राम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो के गढ़वाल सह संयोजक बने मनीष
Next: आपदाग्रस्त एलधारा एनएच में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.