Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस पर बेवजह मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया
  • देहरादून

पुलिस पर बेवजह मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
rns featured image new

देहरादून।(आरएनएस)। उत्तराखंड महिला मंच समेत विभिन्न जन संगठनों ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चार महिलाओं को नामजद करते हुए 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निंदा की। चेताया कि राज्य में ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने के साथ ही शराब नीति में बदलाव के लिए संघर्ष जारी रहेगा।जन संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि 19 मार्च को डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया था। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि बिना किसी वजह यह मुकदमा दर्ज किया जाना आम लोगों को डराने का प्रयास है, जो कि बेहद शर्मनाक है। कहा कि जिन लोगों पर मुकदमें दर्ज किए गए हैं, वे सभी सभी कानून का सम्मान करने वाले लोग हैं और पहले से घोषित अपने धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम को रद्द कर सिर्फ ज्ञापन देने तक सीमित रखा। कहा कि कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च को कर दी थी, जबकि आचार संहित 17 मार्च को लागू हुई। इस दौरान किसी तरह की कोई नारेबाजी नहीं हुई। चेताया कि इस तरह के मुकदमों से हम नशा विरोधी मुहिम को बंद नहीं करने वाले हैं, आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। निंदा करने वालों में उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच,जनवादी महिला संमिति, उत्तराखंड चेतना आंदोलन, भारत ज्ञान विज्ञान समिति, सर्वोदय मंडल उत्तराखंड, एसएफआई उत्तराखंड, किसान सभा उत्तराखंड, पेंशनर्स एसोसिएशन, हिन्द स्वराज मंच, सफल संवैधानिक आंदोलन, ट्रांस जेंडर एक्टिविस्ट, एनएपीएसआर आदि संगठनों से जुड़े लोग हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की आयकर विभाग की शिकायत
Next: राशिफल 22 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.