Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
  • हरिद्वार

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 15/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  बीती देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस तथा बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। जबकि उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि लगभग एक बजे थाना झबरेड़ा क्षेत्रान्तर्गत उत्तर प्रदेश बार्डर स्थित लाठरदेवा हूंण नहर पिकेट पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक सिल्वर रंग की कार जो मंगलौर की ओर से आ रही थी को बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया गया तो तो कार सवार बैरियर तोड़ते हुए पिकेट कर्मियों पर फायरिंग करते हुए तांसीपुर नहर पटरी की ओर भाग गए। कंट्रोल रूम व थानाध्यक्ष झबरेड़ा को फायरिंग की सूचना मिली। जिसके बाद थाना झबरेड़ा व कोतवाली मंगलौर में तैनात पुलिस बल ने तांसीपुर नहर पटरी पर कार सवार बदमाशों की घेराबंदी शुरू की गई। तत्काल थानाध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा प्रकरण के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचे। कार को बुडपुर नूरपुर नहर पुलिया पर रोकने का प्रयास किया गया तो कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से उतरकर बदमाशों द्वारा पुनः पुलिस कर्मियों पर फायर करते हुए नहर किनारे स्थित झाडियों की आड़ ले ली। बदमाश झाड़ियों के पीछे छिपकर फायरिंग करते रहे। बचाव में पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर किया गया। जिस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसकी पहचान बोलर उर्फ भुल्लर पुत्र तालिब निवासी ग्राम चांदपुर गागलहेडी सहारनपुर के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ गोवंश की चोरी करने के लिए झबरेड़ा क्षेत्र में आया था। लेकिन पुलिस की कार्रवाई देखकर उसके तीप साथी इमरान, रिजवान व गुलबहार मौके से फरार हो गये। घायल बदमाश का सिविल अस्पताल रुड़की में उपचार चल रहा है। मौके पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के गागालेहड़ी थाने में पशु चोरी, गोकशी समेत अन्य 13 मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें से चार मुकदमे पथरी थाने में दर्ज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी से पहले फरार हुई युवती
Next: पिता, भाई एवं दादी पर लगाया मां की हत्या का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.