Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पिता, भाई एवं दादी पर लगाया मां की हत्या का आरोप
  • हरिद्वार

पिता, भाई एवं दादी पर लगाया मां की हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 15/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  एक महिला ने अपने पिता, भाई तथा दादी पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी मां के साथ मारपीट की। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। आरोपियों ने सबूत मिटाने का भी प्रयास किया तथा उसे 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।
कोतवाली गंगनहर रुड़की क्षेत्र के संजय गांधी कॉलोनी निवासी महिला जिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जून को उसकी 55 वर्षीय मां शुभलेश देवी उसके मायके में थी। आरोप है कि वहां पर मौजूद उसके पिता, भाई तथा दादी ने उसकी मां के साथ मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए वहां साफ सफाई कर दी तथा 108 सेवा को फोन कर उसकी मां को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसे इस घटना के संबंध में पता चला तो वह अपने मायके पहुंची। जहां पर उसके पिता, भाई तथा दादी मौजूद थी। उसने उनसे घटना के संबंध में जानकारी चाही तो सभी ने विरोधाभासी बयान दिए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसे पूरा यकीन है कि उसकी माता शुभलेश देवी को उसके पिता, भाई तथा दादी ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के भी प्रयास किए। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों महिला के पिता बालेंद्र, भाई अजय राणा तथा दादी कांति देवी निवासी वसंत विहार कॉलोनी दिल्ली रोड मंगलौर के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Next: स्कूटी सवार मां-बेटी को बाइक सवारों ने पीटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.