Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस को दी कच्ची शराब की खबर तो युवकों ने दोस्त की हत्या कर शव गंगा में फेंका
  • हरिद्वार

पुलिस को दी कच्ची शराब की खबर तो युवकों ने दोस्त की हत्या कर शव गंगा में फेंका

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
default featured image

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में तीन युवकों ने दोस्त की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दोस्त की हत्या इसलिए कर दी कि उसने पुलिस की मदद करते हुए आरोपियों के दोस्त की 50 लीटर कच्ची शराब पकड़वाई थी। युवक पुलिस को खनन और शराब की सूचनाएं भी देता था। शव अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाया है। पुलिस के मुताबिक शाहपुर निवासी अभिषेक 21 वर्ष पुत्र तीर्थपाल अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार शाम को बिशनपुर स्थित गंगा किनारे गया था। जहां सभी ने पहले शराब पी और उसके बाद तीनों दोस्तों ने मिलकर अभिषेक पर डंडों से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले से घायल अभिषेक नीचे गिर गया, उसके बाद तीनों दोस्तों ने उसे चाकुओं से गोदकर गंगा में फेंक दिया। अभिषेक के रात में घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश के दौरान पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमता देखा गया था। परिजनों ने उसके दोस्तों से भी जानकारी जुटाई लेकिन वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। परिजनों ने पुलिस को तीनों दोस्तों को नामजद करते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों दोस्तों रोहित पुत्र नेपाल, शुभम पुत्र ओमदत्त निवासी शाहपुर और कृष्णा पुत्र कर्ण सिंह निवासी कोकडा मुरादाबाद, हाल निवासी शाहपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अभिषेक ने उनके दोस्त की 50 लीटर शराब पुलिस को पकड़वाई थी। इसके अलावा वह हमें धमकी भी दे रहा था। जिसके बाद उन्होंने अभिषेक को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसे गंगा किनारे ले गए। जहां शराब पिलाकर पहले डंडों से मारकर उसे बेहोश किया और फिर चाकू से गोदकर उसे गंगा में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में रेस्क्यू किया। लेकिन अभिषेक का शव बरामद नहीं हो पाया। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीएमसी नेता की जमानत को लेकर सीबीआई कोर्ट के जज को मिला धमकी भरा पत्र
Next: अनियमित पेयजल आपूर्ति और बढ़े बिलों के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.