Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अनियमित पेयजल आपूर्ति और बढ़े बिलों के खिलाफ प्रदर्शन
  • पौड़ी

अनियमित पेयजल आपूर्ति और बढ़े बिलों के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर चौरास क्षेत्र के गांव मंगसू के ग्रामीणों ने पानी की अनियमित आपूर्ति और पानी के बढ़े हुए बिलों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पानी की सुचारु आपूर्ति कराए जाने की मांग जल संस्थान से कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम कीर्तिनगर को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान द्वारा मनमर्जी से पानी का असामान्य वितरण किया जा रहा है। इससे गांव में पेयजल की समस्या और भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मंगसू स्थित ट्यूबवेल से जो पेयजल लाइन अन्य जगहों को जा रही हैं, उन्हें तुरंत बंद कराया जाए। इससे गांव में पानी की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि बिना पेयजल आपूर्ति के अनावश्यक रूप से आवंटित किए गए बिलों को वापस लिया जाए और उपभोक्ताओं को बिल माफ किए जाएं। यदि उक्त मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो उन्हें उग्र आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रधान दीपिका डालिया, संगीता देवी, सुनीता देवी, विनोद चमोली, मनीष, संजय पंवार, पदम सिंह राणा, शैलेंद्र गुसांई आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस को दी कच्ची शराब की खबर तो युवकों ने दोस्त की हत्या कर शव गंगा में फेंका
Next: राहत की बाट जोह रहे हैं ग्रामीण, न पानी मिल रहा है न बिजली

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.