Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पुलिस जवान ने की नैनीझील में कूदकर आत्महत्या की कोशिश
  • नैनीताल

पुलिस जवान ने की नैनीझील में कूदकर आत्महत्या की कोशिश

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल पुलिस लाइन में आर्म्ड फोर्स में कांस्टेबल पद पर तैनात जवान ने रविवार को नैनीझील में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद साथी पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया। फिलहाल जवान को उसके भाई के सुपुर्द कर छुट्टी पर घर भेज दिया गया है। पता चला है कि जवान पारिवारिक कारणों के चलते कई दिनों से परेशान था। जानकारी के मुताबिक भिकियासैंण अल्मोड़ा निवासी जवान पूर्व में होमगार्ड के रूप में कार्य करता था। वर्ष 2011 में वह आर्म्ड पुलिस में भर्ती हुआ। उसका भाई भी नैनीताल आर्म्ड पुलिस में तैनात है। रविवार सुबह करीब दस बजे जवान तल्लीताल डांट परिक्षेत्र में था और लगातार इधर-उधर घूम रहा था। मौका पाकर वह वह बोट स्टैंड की ओर गया। जहां से उसने नैनीझील में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वहां पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों और बोट स्टैंड कर्मियों ने तुरंत झील में छलांग लगाकर उसे डूबने से बचाया और बाहर निकाला। जवान को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां साथी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने उसकी काउंसलिंग की। हालांकि जवान ने आत्मघाती प्रयास के बारे में उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा के मुताबिक जवान कुछ बताने को तैयार नहीं है। उसकी मानसिक हालत व परेशानी को देखते हुए उस पर ज्यादा दबाव भी नहीं डाला गया। प्रथम दृष्टया पता चला है कि जवान पारिवारिक कारणों के चलते कुछ परेशान था। फिलहाल उसे भाई के सुपुर्द कर छुट्टी पर घर भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नोएडा में बनेगी फाइनेंस सिटी, 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Next: चंदादेवी में दो डंपर आपस में भिड़े, एक धू-धूकर जला

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.