Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पुलिस अधिकारियों के तबादले पर आईजी ने एसएसपी से माँगा स्पष्टीकरण
  • पौड़ी

पुलिस अधिकारियों के तबादले पर आईजी ने एसएसपी से माँगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पुलिस कप्तान के तबादला आदेश पर आईजी गढ़वाल ने रोक लगा दी है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने जिले के सात निरीक्षकों समेत 22 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया था। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने पुलिस अधिकारियों के तबादले पुलिस प्रावधानों व प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं पाए जाने पर तबादला आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही एसएसपी का स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बीते 21 दिसंबर की शाम को जिले में सात निरीक्षकों समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया। हालांकि, तबादला आदेश में पुलिस प्रावधानों व प्रक्रियाओं का अनुपालन न होने पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। साथ ही आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने एसएसपी पौड़ी के तबादला आदेश को उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 के तहत खरा नहीं पाया। नियमानुसार थाना स्तर पर प्रभारियों के स्थानांतरण या दायित्व परिवर्तन से पहले आईजी से वार्ता व अनुमोदन आवश्यक है। इस मामले में एसएसपी ने उक्त दोनों प्रक्रियाओं का अनुपालन नहीं किया था। पुलिस अधिनियम में किसी थाना प्रभारी को निर्धारित समय से पहले पद से हटाने व दायित्व में फेरबदल के लिए औचित्यपूर्ण कारण स्पष्ट करने का प्रावधान है। हालांकि, एसएसपी ने तीन प्रभारी निरीक्षकों व एक उप निरीक्षक को थाना प्रभारी के दायित्व की समय सीमा से पहले स्थानांतरित किया है। आईजी स्वरूप ने बताया कि जनपद पौड़ी में एसएसपी ने 22 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया जिसमें पुलिस अधिनियम, नियत प्रावधानों व परंपरा का अनुपालन नहीं किया गया है। इस कारण तबादलों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। बताया कि एसएसपी से मानकों का अनुपालन करते हुए दोबारा तबादला प्रस्ताव मांगा गया है। साथ ही तबादला आदेश में पुलिस अधिनियम व परंपरा का अनुपालन नहीं किए जाने पर स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता के बाद स्वास्थ्य सुधार आंदोलन स्थगित
Next: बिनसर के आसपास गांवों में जंगली जानवरों की बढ़ी आवाजाही पर ग्रामीणों ने जताई चिंता

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.