Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता के बाद स्वास्थ्य सुधार आंदोलन स्थगित
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता के बाद स्वास्थ्य सुधार आंदोलन स्थगित

RNS INDIA NEWS 22/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-22 at 16.44.55_11zon

अल्मोड़ा। नगर के चौघानपाटा में बीते छह दिनों से चल रहा स्वास्थ्य सुधार आंदोलन सोमवार को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया। वार्ता के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आंदोलनकारियों की मांगों पर शासन स्तर पर पत्राचार किए जाने और उसकी प्रति साझा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन स्थगन पर सहमति बनी। आंदोलनकारियों ने बताया कि अंतिम चरण की वार्ता में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से लिखित आदेश पत्र उपलब्ध कराया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि मेडिकल कॉलेज के भीतर कार्यरत कोई भी चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखने के लिए बाध्य नहीं करेगा। इसी आदेश के आधार पर आंदोलनकारियों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की। हालांकि आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस आदेश के अनुपालन में किसी प्रकार की ढिलाई बरती गई, तो उन्हें दोबारा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस चेतावनी पर सभी आंदोलनकारियों ने एक स्वर में सहमति जताई। धरना-प्रदर्शन में नंदन सिंह बिष्ट, यूकेडी जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, जिला संगठन मंत्री रघुवर भाकुनी, महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, किरण मेहरा, आरती आर्या, महानगर अध्यक्ष मोहित शाह, मनोहर सिंह, ग्राम प्रधान मटेला गोपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान भट्टकोट मुकेश बिष्ट, बालम सिंह बिष्ट, रोहित सिंह बिष्ट, मुकेश सिंह बिष्ट, सूरज आर्य, सोनू नेगी, पंकज रावत, चिराग बिष्ट सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती
Next: पुलिस अधिकारियों के तबादले पर आईजी ने एसएसपी से माँगा स्पष्टीकरण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.