Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुलिस अधिकारी ने आरोपी की पत्नी का किया रेप, थाना छोडक़र हुआ फरार
  • राष्ट्रीय

पुलिस अधिकारी ने आरोपी की पत्नी का किया रेप, थाना छोडक़र हुआ फरार

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

हैदराबाद (आरएनएस)।  तेलंगाना के हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पुलिस अधिकारी ने एक महिला से रेप किया। यह महिला थाने में दर्ज एक मामले के आरोपी की पत्नी थी। इतना ही नहीं रेप के बाद पुलिस अधिकारी पर आरोप है कि उसने महिला और उसके पति का किडनैप भी किया है। इस पूरे मामले के खुलासे के बाद उस पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, यह घटना हैदराबाद के मारेदपल्ली पुलिस स्टेशन की है। एक महिला का आरोप है कि उसके पति के खिलाफ साल 2018 में दर्ज एक प्राथमिकी के मामले में की जांच क्षेत्र निरीक्षक नागेश्वर राव कर रहे थे। इसी मामले के जांच के सिलसिले में में बीते सात जुलाई को निरीक्षक महिला के घर में जबरन दाखिल हुआ और उसके साथ रेप किया। यह भी आरोप है कि इसमें कहा गया है कि नागेश्वर राव ने महिला और उसके पति को रिवाल्वर दिखाकर दोनों को अगवा भी कर लिया था। महिला ने यह भी बताया कि नागेश्वर राव ने उसके पति को पीटा भी है। इसके बाद धमकी भी दी कि अगर उन्होंने परिवार के सदस्यों को इस मामले के बारे में बताया तो वे एक झूठा मामला दर्ज करेंगे।
मामला सामने आने के बाद फिलहाल पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। मामले में एक्शन लेते हुए हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने विस्तृत जांच और जांच लंबित रहने तक पुलिस अधिकारी को सेवा से निलंबित कर दिया है। उधर आरोपी पुलिस अधिकारी फरार है। नागेश्वर राव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमरनाथ में सटीक भविष्यवाणी नहीं कर पाया मौसम विभाग, जारी किया था सिर्फ येलो अलर्ट
Next: महाठग सुकेश से हर महीने डेढ़ करोड़ रिश्वत लेते थे पुलिस कर्मचारी, रोहिणी जेल के 82 अफसरों पर एफआईआर दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.