Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर जेपी नड्डा ने की बैठक
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर जेपी नड्डा ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। नई दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल.संतोष, उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 दिसंबर को प्रस्तावित राज्य के दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम मोदी 4 दिसंबर को देहरादून में कई पुरानी योजनाओं का उद्घाटन और नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की तैयारियों के बारे में बताते हुए धामी ने दावा किया कि पार्टी ने प्रधानमंत्री की रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

बैठक की तस्वीर को ट्वीट करते हुए सीएम धामी ने लिखा, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी उत्तराखंड आगमन एवं जनसभा के संबंध में आज दिल्ली में भाजपा के माननीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी जी से मिलकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर लगभग 2 घंटे तक चली बैठक में उत्तराखंड विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास को बदलते हुए राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिहाज से 4 दिसंबर के प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को पार्टी काफी महत्वपूर्ण मानकर चल रही है, इसलिए उनके दौरे और जनसभा की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वयं नई दिल्ली में यह बैठक बुलाई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमडी बस में सवार: वेश बदलकर बसों में सफर कर रहे संदीप, कंडक्टर को दी शाबाशी
Next: कोरोना से बढ़े मौतों के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.