Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • एमडी बस में सवार: वेश बदलकर बसों में सफर कर रहे संदीप, कंडक्टर को दी शाबाशी
  • सोलन

एमडी बस में सवार: वेश बदलकर बसों में सफर कर रहे संदीप, कंडक्टर को दी शाबाशी

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
default featured image

सोलन। सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेवार है। एचआरटीसी की बसों में दशकों से लिखा यह निर्देशात्मक वाक्य अब इसके विपरीत चालक और परिचालकों के लिए नसीहत बन सकता है। क्योंकि न जाने कब एमडी बस में सवार हों और किसी तरह की कोताही के लिए चालक-परिचालक जिम्मेदार हो जाएं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार इन दिनों बसों का इसी तरह औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

बीते रोज प्रबंध निदेशक संदीप कुमार कालका-शिमला फोरलेन पर सोलन जिला के दत्यार में सवारी बनकर बस में चढ़ गए। इस दौरान उन्होंने कंडक्टर से जाबली तक की टिकट मांगी और 20 रुपये अदा किए। कंडक्टर ने उन्हें टिकट थमाकर दो रुपये वापस किए। इसी दौरान उन्होंने पीछे बैठी अन्य सवारियों से निगम की बसों में सुविधा और स्टाफ के व्यवहार को लेकर फीडबैक ली।

बैजनाथ से शिमला रूट पर चल रहे परिचालक रमन कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि बस में एमडी बैठे हैं। जब उनसे टिकटें दिखाने को कहा गया तो सोचा कि सामने वाला शख्स फ्लाइंग इंस्पेक्टर है। रमन ने बताया कि उनके व्यवहार को देखते हुए एमडी ने उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें निगम व अपनी ओर से गिफ्ट दिया। इससे उनका हौसला बढ़ा है।

दिवाली से अब तक 30 बसों का निरीक्षण

एचआरटीसी के एमडी संदीप कुमार ने बताया कि दिवाली से लेकर अब तक पूरे प्रदेश में वह इसी तरह करीब 30 बसों का निरीक्षण कर चुके हैं। इसमें एक दो चालक-परिचालकों को छोड़कर सभी का व्यवहार  ठीक पाया गया। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से सवारियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह निरीक्षण जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरों ने किया एटीएम को उखाड़ने का प्रयास
Next: पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर जेपी नड्डा ने की बैठक

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
default featured image
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
default featured image
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 दिसंबर
  • चालदा महाराज की आगवानी को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री
  • डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी 56 शिकायत
  • पुनाड़ में पांडवों का अस्त्र शस्त्र के साथ नृत्य शुरू
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.