Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना से बढ़े मौतों के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना से बढ़े मौतों के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
Corona

सक्रिय मरीजों में रिकार्ड गिरावट, 621 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले भले ही कम आ रहे हो, लेकिन संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो चिंता को बढ़ाता दिख रहा है। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट से पूरी दुनिया में मचे हड़कंप को लेकर भारत भी सतर्क हो चुका है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं, 621 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 9 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1,05,691 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा 543 दिन बाद सबसे कम आया है। वहीं 3 करोड़ 39 लाख 98 हजार 278 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,41,75,175 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 68 हजार 554 लोगों की मौत हो चुकी है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 21 करोड़ 94 लाख 71 हजार 134 खुराकें दी गई हैं, जिसमें से 82 लाख 86 हजार 058 खुराकें शुक्रवार को दी गईं।

कुछ राज्यों में कोरोना से राहत नहीं
कुछ राज्यों में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे लगे हैं। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने से दुनिया समेत भारत की भी चिंता बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका में पाए गए ये वैरिएंट कई देशों में तबाही मचाए हुए हैं। इस खतरनाक वैरिएंट को लेकर कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर जेपी नड्डा ने की बैठक
Next: संवेदनशील स्‍थानों पर एम्‍बुलेंस की तैनाती कर जान बचाने की कवायद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.