Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पीएम की मन की बात सुनने को रविवार को भी खुलेंगे स्कूल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पीएम की मन की बात सुनने को रविवार को भी खुलेंगे स्कूल

RNS INDIA NEWS 29/04/2023
mann ki baat

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को सुनने के लिए सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को रविवार की छुट्टी के बावजूद स्कूल जाना होगा। शिक्षा विभाग ने रविवार की छुट्टी कैंसिल करते हुए सभी छात्रों और शिक्षकों को स्कूल आने का फरमान जारी किया है।
डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी के अनुसार मन की बात कार्यक्रम के जरिए पीएम बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों के लिए अहम मार्गनिर्देशन दिया जाता है। यह कार्यक्रम खासकर बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए कल 30अप्रैल को भी स्कूल संचालित करने का निर्णय किया गया है।
सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर डीजी ने इस बाबत आदेश जारी किया। स्कूलों के निर्देश दिए गए हैं कि वो मन की बात कार्यक्रम के लिए टेलीविजन, एलईडी, रेडियो, वर्चुअल क्लास, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि का पूरा इंतजाम कर लें। यदि इनका इंतजाम नहीं हो पात तो मोबाइल के जरिए भी मन की बात कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को जोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज आदि के माध्यम से प्रसारण होगा। विभाग के इस फैसले से शिक्षक हैरान हैं। उनका कहना है कि मन की बात कार्यक्रम को सभी लोग रुचिपूर्वक सुनते हैं। छात्र भी सुनते हैं, लेकिन स्कूल बुलाकर सुनाने का फरमान थोपने जैसा हो गया है।

मन की बात सुनी, इसका सुबूत भी देना होगा
शिक्षकों को अपने अपने स्कूलों में छात्रों को मन की बात कार्यक्रम सुनाने का सुबूत भी देना होगा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक तय फार्मेट पर जानकारी देनी होगी। इसमें बताना होगा कि टेलीविजन, एलईडी, रेडियो आदि विभिन्न माध्यमों से कितने छात्रों ने कार्यक्रम देखा और सुना। कार्यक्रम सुनते वक्त का फोटो भी खींचकर विभाग को भेजना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी से मिलने पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चे
Next: अल्मोड़ा: तेंदुआ पकड़ने को केंद्रीय विद्यालय के पास लगाया जाएगा पिंजरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.