Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम आगमन के विरोध में दून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
  • देहरादून

पीएम आगमन के विरोध में दून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। गांधी पार्क गेट के बाहर धरने पर बैठी महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि साढ़े चार साल में प्रदेश को कोई भी सौगात नहीं मिली है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।
गुरुवार को महिला कांग्रेस जवाब दो हिसाब दो कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि 2014 में किए गए अपने वादों को पीएम मोदी भूल गए हैं। उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार का वादा किया था। महंगाई को कम किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं को सुरक्षित किया जाएगा। परंतु आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है महंगाई आसमान छू रही है महिला सुरक्षित नहीं है।
डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा की आज हम सब नरेंद्र मोदी के आगमन का विरोध कर रहे हैं क्योंकि जो वादे वह देवभूमि की जनता से करते आ रहे हैं, उनमें एक भी वादा धरातल पर नहीं उतरा है। विरोध प्रदर्शन में डॉ. आरपी रतूड़ी, पुष्पा पंवार, चंद्रकला नेगी, विमला मनहास, रजनी राठौर, प्रियंका भंडारी, सुशीला शर्मा, अनुराधा, अर्चना, रजनी रावत, मीना, नीतू, बबिता, कौशल्या आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय स्थित ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट सहित 35 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट का किया वर्चुअल लोकार्पण
Next: देहरादून से वाया हल्द्वानी, पंतनगर, पिथौरागढ़ के लिए हेली टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.