Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • देहरादून से वाया हल्द्वानी, पंतनगर, पिथौरागढ़ के लिए हेली टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़

देहरादून से वाया हल्द्वानी, पंतनगर, पिथौरागढ़ के लिए हेली टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
default featured image

देहरादून। करीब डेढ़ साल बाद सीमांत जिला पिथौरागढ़ शुक्रवार से फिर हवाई नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। कल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून से वाया हल्द्वानी, पंतनगर होते हुए पिथौरागढ़ तक के लिए हेली सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। गुरुवार से हेली सेवा के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है।
केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत कल से देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हेलीसेवा शुरू होने जा रही है। पहले इस रूट पर छोटा विमान संचालित होता था, लेकिन उक्त सेवा बहुत सफल नहीं हो पाई । इस कारण अब केंद्र ने इस रूट पर विमान के बजाय हेलीसेवा चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस रूट पर पवनहंस लिमिटेड अपनी सेवाएं देगा। कंपनी की वेबसाइट पर शनिवार से बुकिंग भी प्रारंभ हो गई है, सोमवार तक पिथौरागढ़ की सभी टिकटें बुक नजर आ रही हैं। इधर, शुक्रवार से ही देहरादून – चिन्यालीसौड़ और देहरादून- गौचर हेलीसेवा भी फिर बहाल होने जा रही है। हालांकि देहरादून गौचर सेवा नियमित होने में अभी कुछ दिन का समय लग सकता है। उक्त दोनों सेवाएं भी मार्च 2020 से बंद हैं। इस रूट पर हैरिटेज एविएशन सेवा प्रदान कर रहा है।
किराए में राहत: कंपनी की वेबसाइट पर दर्ज विवरण के मुताबिक देहरादून से पिथौरागढ़ तक की दूरी कुल तीन घंटे 10 मिनट में तय होगी। जबकि हल्द्वानी तक पहुंचने में एक घंटा 10 मिनट और पंतनगर तक पहुंचने में और आधा घंटे का समय लगेगा। इस बीच देहरादून से पिथौरागढ़ के किराए में भी राहत प्रदान कर दी गई है। उकाडा की सीईओ स्वाति भदौरिया ने बताया कि कनेक्टिंग फ्लाइट होने से पहले इस देहरादून से पिथौरागढ़ का कुल किराया 10,500 पड़ रहा था, लेकिन अब इसमें कमी कर दी गई है। अब देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए टिकट बुक करने पर प्रति सवारी 7999 रुपए ही चुकाने होंगे।

किराया प्रति सीट (एक तरफ)
देहरादून से पिथौरागढ़ – 7999
देहरादून से हल्द्वानी – 5967
देहरादून से पंतनगर – 5967
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ – 4865

कल दोपहर बाद उक्त हेली सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इससे पहाड़ों के लिए हवाई नेटवर्क काफी मजबूत हो जाएगा। हवाई सेवाओं को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद जौलीग्रांट में ही हेलीसमिट भी आयोजित होगा।-स्वाति भदौरिया, सीईओ उकाडा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम आगमन के विरोध में दून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: सब्जी खरीदने गयी बुजुर्ग महिला से ठगे सोने के कुंडल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.