Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Pithoragarh । अस्कोट में संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh । अस्कोट में संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

30/03/2022
Pithoragarh । अस्कोट में संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

पिथौरागढ़ : अस्कोट में संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर फिर से सुराग खंगाले। कहा जल्द इसमें गिरफ्तारी हो सकती है।

बीते 29 नवंबर को पड़ोसी गांव में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा युवक लापता हो गया था। तीन दिन बाद 2 दिसंबर को घर से एक किमी दूर गधेरे में उसका शव मिला। परिजनों ने तब हत्या की आशंका जताई थी।

परिजनों का कहना था कि उसकी मौत सामान्य नहीं है। मौके पर घसीटने के निशान हैं। शनिवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर फिर से सुराग खंगाले।

साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक हर ऐंगल से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। कहा जल्द इसमें गिरफ्तारी भी हो सकती है।

परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की हर ऐंगल से जांच की जा रही है। मामले का जल्द पटाक्षेप किया जाएगा। (मोहन चंद्र पांडे, कोतवाल, अस्कोट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Pithoragarh । कोरोना के नए स्वरूप के चलते प्रशासन अलर्ट, बाहरी राज्यों से आए 1759 लोगों के लिए सैंपल
Next: Pithoragarh । विधायक हरीश धामी ने किया गोशाला का शिलान्यास, कहा-गो संरक्षण उनका निजी सपना रहा है

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.