Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • परीक्षा केंद्र हल्द्वानी बनाने पर बेरोजगारों में आक्रोश
  • पिथौरागढ़

परीक्षा केंद्र हल्द्वानी बनाने पर बेरोजगारों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। केंद्रीय परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र पिथौरागढ़ न बनाने पर युवाओं ने आक्रोश जताया है। युवाओं ने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार हल्द्वानी व देहरादून सहित अन्य जनपदों की भांति पहाड़ी जनपद पिथौरागढ़ को स्थाई केंद्र नहीं बना पा रही है। पिथौरागढ़ में यूजीसी नेट की परीक्षा का केंद्र हल्द्वानी बनाने पर युवाओं ने आक्रोश जताया है। बेरोजगार संगठन के सदस्य हिमांशु जोशी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पिथौरागढ़ में परीक्षा केंद्र न बनाकर युवाओं का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रही है। यूपीएससी, एसएससी, समूह ग सहित अन्य परीक्षाओं का केंद्र हल्द्वानी, अल्मोड़ा, देहरादून बनाया जा रहा है। इससे बेरोजगारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। युवतियों को परिजनों को भी साथ ले जाना पड़ता है। केंद्र व राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं से परीक्षा फार्म में रुपये वसूल रही है पर स्थानीय जनपद में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा रहा है। तीन दिन से पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, टनकपुर सड़क बंद चल रही है और युवाओं को आज यूजीसी नेट की परीक्षा देनी है। स्थानीय जनपद में केंद्रीय व राज्य स्तरीय परीक्षा होने से युवाओं को काफी सहूलियत होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों का एक्शन, मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया
Next: देशभर की आउटसोर्स एजेंसियों का अध्ययन करेगा उत्तराखंड सेवायोजन विभाग

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.