Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • छूटे बच्चों को एक सप्ताह के भीतर वैक्सीन लगाने के निर्देश
  • पिथौरागढ़

छूटे बच्चों को एक सप्ताह के भीतर वैक्सीन लगाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत में कोरोना की रफ्तार तेज होते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बच्चे भी कोरोना की जकड़ में फंसते जा रहे हैं। लेकिन अब तक 12 से 14 वर्ष के 24 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण नहीं हो सका है। ऐसे में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एक सप्ताह के भीतर सभी बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना जांच बढ़ाने को कहा है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट में कोविड को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा सीमांत में कोरोना दिन-पर-दिन बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को सजगता दिखानी होगी। उन्होंने कोरोना से निपटने की तैयारी की रिपोर्ट, दवा व ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता, कोरोना जांच का पूरा विवरण प्रस्तुत करने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। कहा जिले में अब तक 12 से 14 वर्ष के 76 प्रतिशत बच्चों को ही कोरोना वैक्सीन लगी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इससे छूटे बच्चों को एक सप्ताह के भीतर वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। वहीं कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए जल्द बेस अस्पताल में कोविड वार्ड बनाने को कहा। वहीं उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाने को कार्ययोजना बनाने को कहा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, पीएमएस जिला अस्पताल डॉ. जेएस नबियाल सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज में आउटसोर्स भर्ती का विरोध तेज
Next: चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.