Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • युवती को पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की मिली अनुमति
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हरिद्वार

युवती को पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 12/05/2023
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने हरिद्वार की फार्मा कंपनी में काम करने वाली युवती को पिरान कलियर में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है। साथ ही पुलिस को युवती को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए कोर्ट ने युवती को नमाज पढ़ने जाने से पहले संबंधित थाने के एसएचओ को प्रार्थना देने के लिए कहा है। मूल्ररूप से मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली युवती हरिद्वार की एक फार्मा कंपनी में नौकरी करती है। युवती और हरिद्वार निवासी एक युवक ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने पिरान कलियर में नमाज पढ़ने और सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की। युवती का कहना है कि उन्हें पिरान क्लियर में इबादत करनी है, लेकिन कुछ धार्मिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। जिस कारण उन्हें खतरा है। इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। लड़की ने कहा कि वह बिना किसी डर, आर्थिक लाभ, भय या दबाव के पिरान कलियर में इबादत करना चाहती है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने युवती से पूछा कि आपने धर्म नहीं बदला है फिर आप वहां नमाज क्यों पढ़ना चाहती हैं। इस पर युवती ने कोर्ट को बताया कि वह पिरान कलियर से प्रभावित है। इसलिए वह नमाज पढ़ना चाहती है। युवती ने बताया कि उसने शादी नहीं की है न ही वह अपना धर्म बदलना चाहती है। अब मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उक्रांद ने किया सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन
Next: सांसी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.