Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन विधियों की दी जानकारी
  • ऊधम सिंह नगर

जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन विधियों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन विधियों की जानकारी और सेवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने की। प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. राकेश सिन्हा ने जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों और स्वास्थ्य सेवाओं में संतुलन बनाए रखने के लिए सभी विभागों के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। गोष्ठी में सभी विभागों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्थायी व अस्थायी परिवार नियोजन साधनों को बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाई गई। वही क्षेत्रीय स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के माध्यम से घर-घर जाकर जन-जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रतिभागियों को आईईसी सामग्री, पोस्टर, बैनर आदि के उपयोग के द्वारा सामुदायिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मालिक, डॉ. एसपी सिंह, डीपीएम हिमांशु मुशुनी, चांद मियां, जिला समन्वयक प्रदीप मेहर आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 10 लाख की ठगी
Next: युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.