Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गौरैया को हमें वापस लाना होगा : सुबोध उनियाल
  • हरिद्वार

गौरैया को हमें वापस लाना होगा : सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

गौरैया की विलुप्ति दे रही एक स्पष्ट संदेश -पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गौरैया की विलुप्ति एक स्पष्ट संदेश दे रही है कि हमारे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसलिए गौरैया को हमें वापस लाना होगा। यह बात सुबोध उनियाल ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि पक्षी और कृषि की दोस्ती विश्वविख्यात है। इसलिए पक्षियों को घातक कीटनाशकों के प्रभाव से बचाना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि मानव के अविवेकपूर्ण आचरण ने पर्यावरण की दशा खराब कर दी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की मांसाहारी प्रवृत्ति से हमारा प्रकृति के साथ तालमेल गड़बड़ा रहा है, जिसकी भारी कीमत मनुष्य को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने देश की युवा पीढ़ी को आगे बढक़र प्रो. दिनेश भट्ट द्वारा संचालित नेस्ट बॉक्स अभियान में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रो. दिनेश भट्ट ने पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में अथक प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान बनाई है, जिससे अनेक बार गुरुकुल भूमि गौरवांवित हुई है। विशिष्ट अतिथि प्रो. बीडी जोशी ने कार्यक्रम में युवाओं के उद्गारों का सुना और कहा कि आज का युवा वर्ग पर्यावरण को लेकर अत्यन्त सजग है। इसलिए हम यह आशा कर सकते हैं कि आने वाले वर्षों में पर्यावरण की स्थिति में सुधार होगा। अन्तरराष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिक प्रो. दिनेश भट्ट ने देश के विभिन्न भागों में गौरैया की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनकी प्रयोगशाला द्वारा गौरैया के लिए कृत्रिम लकड़ी के घोंसले तैयार किए गए हैं, जिनमें बहुत सरलता से गौरैया अपना घोंसला बना रही है। इस दौरान डा. विनय सेठी, प्रो. सत्येंद्र राजपूत, प्रो. नवनीत, प्रो. एलपी पुरोहित, प्रो. कर्मजीत भाटिया, प्रो. ब्रह्मदेव, प्रो. नमिता जोशी, प्रो. डीएस मलिक, डा.विनोद कुमार, डा. गन माटा, डा.कपिल गोयल, डा.अश्वनी, डा.विपिन शर्मा, डा.प्रिंस प्रशान्त आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रियों से अश्लील हरकतें करने पर पांच महिलाएं गिरफ्तार
Next: फैक्ट्रीकर्मी को गोली मारकर बाइक लूटी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.