Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
  • पौड़ी

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के तहत आने वाले पाबौ ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में दो महिलाओं को निवाला बनाने वाला नरभक्षी गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद क्षेत्र में तैनात शिकारी दल भी लौट गए हैं। लेकिन वन विभाग की टीम क्षेत्र में ही मौजूद रहेगी। विभाग ने पिंजरे में कैद आमदखोर गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर हरिद्वार भेज दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम क्षेत्र में ही रहकर लगातार गश्त जारी रखेगी। पाबौ ब्लाक के सरणा गांव में शुक्रवार की सुबह आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। विभाग ने गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। पाबौ ब्लाक के ग्राम पंचायत सपलोड़ी में विगत 15 मई की देर शाम पास के जंगल में सहेली के साथ काफल लेने गई सुषमा देवी को गुलदार ने हमला कर मार डाला था। इसी दौरान 24 मई को सपलोड़ी गांव में लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया था, जिसे क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया था। इसी दिन ‌दूसरी घटना में क्षेत्र के ही कुलमोरी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला किया था। इन हमलों से ग्रामीण पहले ही दहशत में थे कि क्षेत्र के भट्टी गांव में 2 जून की देरशाम साढ़े सात बजे ऊपर के घर से नीचे के घर दिया-बाती करने जा रही बुजुर्ग महिला समुद्रा देवी को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। क्षेत्र में गुलदार के हमलो की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन जून को वन, पुलिस, राजस्व पुलिस टीम को बुजुर्ग महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया था। भट्टी गांव में सरणा, कुलमोरी, सपलोड़ी, ग्वाड़ीगाड़ आदि गांवों के आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएफओ गढ़वाल का घेराव भी किया था। चार जून को उत्तराखंड वन्यजीव प्रतिपालक ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर क्षेत्र में शिकारी जॉय हुकिल के साथ शिकारी दल तैनात करने के साथ दो पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए थे। 7 जून को मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों के साथ बैठक की थी। साथ ही विभाग ने गांव में एक और शिकारी दल तैनात कर दिया था। दूसरे दल में मशहूर शिकारी नवाब साद बिन आसिफ शामिल रहे। वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि पाबौ क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुका गुलदार शुक्रवार तड़के सरणा गांव में पिंजरे में कैद हो गया। जिसे रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर हरिद्वार भेज दिया गया है। मादा गुलदार 6 से 7 वर्ष की है। वह पूर्णरूप से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तैनात शिकारी दल लौट गया है। जबकि विभाग की टीम मौके पर ही तैनात है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कत्ल के आरोपी बेटी व दामाद को आजवीन करावास की सजा
Next: रेल परियोजना में कार्यरत लापता युवक का शव मिलने से सनसनी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.