Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पिकअप में लगा डीजे बना काल, वैन में करंट उतरने से 10 कांवडिय़ों की मौत
  • राष्ट्रीय

पिकअप में लगा डीजे बना काल, वैन में करंट उतरने से 10 कांवडिय़ों की मौत

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में कांवडिय़ों को ले जा रही एक पिकअप वैन में करंट लगने से 10 कांवडिय़ों की मौत हो गई। वहीं, कई कांवडि़ए गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद कांवडिय़ों को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस का कहना है कि गाड़ी में लगे डीजे सिस्टम के जेनेरेटर की वायरिंग की वजह से करेंट उतरा होगा। एएसपी अमित वर्मा ने बताया, ‘मेखलीगंज पीएस के तहत धरला ब्रिज पर एक घटना हुई, जहां पिकअप वैन बिजली की चपेट में आ गई। सभी यात्री जलपेश जा रहे थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हादसा जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है, जो गाड़ी के पिछले हिस्से में लगाया गया था।’
घायल यात्रियों को सबसे पहले चंग्रबंध बीपीएचसी लाया गया। यहां मेडिकल ऑफिसर ने 27 में से 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उनकी जांच की जरूरत है।’
एएसपी वर्मा ने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा, ‘गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर भाग गया है। मौके पर सीनियर अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस टीम भी राहत और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए तैनात है।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागड़ा पर्व की तैयारी बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज होंगे शामिल
Next: रॉयल्टी में पांच गुना वृद्धि पर भड़के ठेकेदार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.