Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • फार्मासिस्ट के बिना दवा वितरण का किया विरोध
  • टिहरी

फार्मासिस्ट के बिना दवा वितरण का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 09/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसियेशन ने प्रदेश की पशु डिस्पेंसरियों में बिना फार्मासिस्ट के दवा वितरण का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह दवा वितरण का काम किया जाना सीधे-सीधे ड्रग्स एंड फार्मेसी रेगुलेशन एक्ट 1948 उल्लंघन है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बेरोजगार फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन इस तरह दवा वितरण का पूर्ण रूप से विरोध करता है। उत्तराखंड में पशु डिस्पेंसरीयों की संख्या लगभग 1000 है, पर एक भी डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट नहीं है। इसलिए सभी डिस्पेंसरियों में फार्मासिस्ट के पद सृजित कर नियुक्तियां दी जाय। कहा कि फार्मासिस्ट न होने से हाल ही में एक जिले में नॉट फॉर सेल व सरकारी अस्पताल में आपूर्ति की जाने वाली दवाओं को बेचने का मामला भी सामने आया है। पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारियों से दवा वितरण का कार्य करवाया जा रहा है। जबकि दवा की सही मात्रा एवं गुणवत्ता की सही जानकारी केवल प्रशिक्षित फार्मासिस्ट को होती है। फार्मासिस्ट नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उनको नियुक्त नहीं कर रही है। फार्मासिस्टों का काम अप्रशिक्षितों से लिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदाकिनी शरदोत्सव में गढ़वाली गानों पर झूम दर्शक
Next: 3 देशों में भूकंप, पंजाब-हिमाचल सहित भारत के 8 राज्यों में कांपी धरती- नेपाल में 6 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.