Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मंदाकिनी शरदोत्सव में गढ़वाली गानों पर झूम दर्शक
  • रुद्रप्रयाग

मंदाकिनी शरदोत्सव में गढ़वाली गानों पर झूम दर्शक

RNS INDIA NEWS 09/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी शरदोत्सव की पहली शाम घाटी के लोकगायकों के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत लोक गायिका गीता कुमोला के लोक जागर से हुई। जिसके बाद सुप्रसिद्ध लोक गायक सुमान सिंह रौथाण द्वारा ल्वीछाड़ा लगीन त्वीन मांसू काटी…गीत से कार्तिक स्वामी की गाथा सुनाई। जबकि पोखरी की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पम्मी नवल, पवित्रा टम्टा ने अपने सुप्रसिद्ध जागर हुरेण्या का दिन धुरेण्या वेगी…से दर्शकों से झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत पिंक प्लाजो फेम सूर्यग्रहण श्रीवाण ने मां मठियाणा देवी के आह्वान गीत से करते हुए अपने लोकप्रिय गीत पिंक प्लाजो से शमां बांध दिया। जिसके बाद रुद्रप्रयाग से आए गीतकार अजय नौटियाल ने पाकी गेन गांव की सारी…गीत की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं युवा दिलों की धड़कन और रॉक स्टार विजय चमोला ने दैणा होया मुनि महाराज गीत गाकर युवाओं में जोश भर दिया। उनके गीत को सुनकर युवा बड़ी देर तक थिरकते रहे। कई लोकप्रिय गीत दे चुके रुद्रप्रयाग से आए सुप्रसिद्ध लोकगायक विक्रम कप्रवान ने कांधी मां बंन्दूकी छन, जिन्दगी च हाथ मां और कैलाशों में रेंदा शम्भू भोलेनाथ से समां बांध दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान नाकोट बलवीर लाल ने किशोर कुमार की सुप्रसिद्ध गजल खिलते है दिल यहां मिलके बिछुड़ने को और मोहित कुमार ने गजल की शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश प्रसाद चमोला, मेला संयोजक विक्रम नेगी, महासचिव हर्षवर्धन बेंजवाल उपस्थित रहे। मंच संचालन गंगाराम सकलानी, बलबीर लाल, अनिल कोठियाल ने संयुक्त रूप से किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस और नगदी के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Next: फार्मासिस्ट के बिना दवा वितरण का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.