Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पीजी कोर्स के लिए हड्डी रोग विभाग का निरीक्षण
  • पौड़ी

पीजी कोर्स के लिए हड्डी रोग विभाग का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की टीम ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में चार डीएनबी पीजी कोर्स की सीटें शुरू कराने को लेकर गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में पहुंचे आरएमएल अस्पताल नई दिल्ली के हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. विजय जैन ने बेस अस्पताल पहुंचकर हड्डी रोग विभाग की ओपीडी, वार्ड से लेकर ओटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम के सदस्य ने निरीक्षण के दौरान विभाग की व्यवस्थाओं और कार्यो पर सकारात्मक रुख रहा।

मेडिकल कॉलेज में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) तीन साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स संचालित होना है। इसके तहत हड्डी रोग विभाग को चार सीटें स्वीकृत हुई है। चार सीटों पर पीजी कोर्स शुरु कराने को लेकर पहले एनबीई की टीम द्वारा निरीक्षण करना होता है। तब जाकर कोर्स संचालन की अनुमति बोर्ड से मिलती है। जिसके लिए गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में पहुंचे टीम के सदस्य डॉ. विजय जैन को विभाग के एचओडी डॉ. दयाकृष्ण टम्टा द्वारा बेस अस्पताल में हड्डी रोग विभाग से संबंधित समस्त क्रिया-कलापों के संदर्भ में जानकारी दी गई। अस्पताल के संदर्भ में ईएनटी विभाग के एचओडी डॉ. रविन्द्र बिष्ट ने जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बताया कि तीन साल के कोर्स के लिए हड्डी रोग विभाग का निरीक्षण हुआ। टीम में पहुंचे डॉ. जैन को अस्पताल के संदर्भ में समस्त जानकारी व फैकल्टी से लेकर चिकित्सा सेवा की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. ललित पाठक आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 40 दिन में सात लाख यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन
Next: कोटद्वार में पार्किंग नहीं होने से लग रहा जाम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.