Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार में पार्किंग नहीं होने से लग रहा जाम
  • पौड़ी

कोटद्वार में पार्किंग नहीं होने से लग रहा जाम

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

कोटद्वार। शहर की मुख्य सड़कों पर बनी अवैध पार्किंग व वाहनों का लगातार बढ़ता दबाव यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। एनएच के अलावा संपर्क मार्गों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ने का एक कारण सड़कों पर फैला अतिक्रमण भी है। ऐसे में पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी नहीं बच पाए हैं।
नगर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर कभी कोई योजना नहीं बनाई गई। कोटद्वार को गढ़वाल का द्वार कहा जाता है। मैदान से पहाड़ को जोड़ने वाले इस शहर की सड़कों पर यातायात का ज्यादा दबाव रहता है। प्रतिदिन मैदान से सैकड़ों वाहन कोटद्वार से होते हुए गढ़वाल के लिए निकलते हैं। शहर का दुर्भाग्य है कि आज तक यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं बनाई गई। शहरवासियों के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सड़क पर ही अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं। स्थानीय लोग कई बार नगर निगम व पुलिस अधिकारियों के समक्ष पार्किंग की समस्या को रख चुके हैं। पुलिस की ओर से हर बार इस संबंध में नगर निगम से वार्ता करने का आश्वासन दिया जाता है। जबकि, नगर निगम की ओर से पार्किंग के लिए नजीबाबाद रोड गाड़ीपड़ाव व मालवीय उद्यान के आसपास व्यवस्था बनाने की बात कही जाती है। हकीकत में बैठकों के अलावा धरातल पर कभी भी योजना को उतारने के प्रयास नहीं किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीजी कोर्स के लिए हड्डी रोग विभाग का निरीक्षण
Next: नाबालिग लड़की और युवक की हत्या में दो को उम्रकैद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.