Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पेयजल निगम के एई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बागेश्वर

पेयजल निगम के एई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 01/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के सहायक अभियंता अपने आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। गुरुवार सांय करीब तीन बजे कोतवाली पुलिस को पेयजल निगम कार्यालय से आए फोन पर बताया गया कि सहायक अभियंता हेम चंद्र बेलवाल पुत्र स्व. जय किशन बेलवाल अपने आवास में काफी समय से बंद हैं और दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। कोतवाल डीआर वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेयजल निगम कार्यालय परिसर स्थित सहायक अभियंता के आवास का मुख्य दरवाजा तोड़ा। जब पुलिस कमरे के अंदर पहुंची तो सहायक अभियंता अपने कमरे में कुर्सी पर अचेत अवस्था में थे और उनकी नाक से खून निकल रहा था। कुर्सी पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पूरे घर की जांच की। जरूरी सामान भी मृतक के आसपास से इकठ्ठा किया, जिसको बाद में फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए शव पुलिस जिला अस्पताल ले गई है। कार्यालय के उनके सहयोगियों ने बताया कि सहायक अभियंता हेम चंद्र निवासी मगलार, रामनगर जिला नैनीताल बीते 30 मार्च को होली की छुट्टी के बाद लौटे थे। गुरुवार सुबह जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो उसके बाद शक हुआ। मृतक की पत्नी सुनीता बेलवाल को घटना की सूचना दे दी गई है। होली से पहले उनकी पत्नी भी उनके साथ ही रहती थी। होली के बाद वह यहां नहीं आईं। मृतक की एक लडक़ी है जो देहरादून पढ़ती है। एसपी बागेश्वर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बचत पर राहत : अब पीपीएफ-एफडी पर पहले जैसा मिलता रहेगा रिटर्न, वित्त मंत्रालय ने 24 घंटे में ब्याज दर घटाने का फैसला लिया वापस
Next: ट्रक खराब होने से लगा दाणोंछीना के पास जाम, 8 घंटे बाद यातायात सुचारू

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.