Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बचत पर राहत : अब पीपीएफ-एफडी पर पहले जैसा मिलता रहेगा रिटर्न, वित्त मंत्रालय ने 24 घंटे में ब्याज दर घटाने का फैसला लिया वापस
  • राष्ट्रीय

बचत पर राहत : अब पीपीएफ-एफडी पर पहले जैसा मिलता रहेगा रिटर्न, वित्त मंत्रालय ने 24 घंटे में ब्याज दर घटाने का फैसला लिया वापस

RNS INDIA NEWS 01/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 1 अप्रैल। सरकार ने बचत योजनाओं के ब्याज दर में कटौती के ऐलान को वापस ले लिया है। 24 घंटे के भीतर वित्त मंत्रालय ने अपना आदेश वापस लिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। यह करोड़ों लोगों के लिए काफी राहत की बात है। दरअसल सरकार ने कल शाम को ही छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें कम करने का फैसला किया था। जिसपर सुबह ही वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर इस फैसले को वापस लेने की जानकारी दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं पर ब्याज दर वही रहेगी, जो पिछले साल मार्च तिमाही में थी। लघु बचत योजनाओं पर पुरानी ब्याज दर जारी रहेगी। बचत खाते में जमा रकम पर सालाना चार प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा। कल यानी वित्त वर्ष खत्म होने की आखिरी तारीख को सरकार ने नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर इंट्रेस्ट रेट में कटौती का ऐलान किया था जिसमें सेविंग डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया गय था। वहीं इसके कैलकुलेशन सालाना आधार पर रखा गया था। 1 साल के टर्म डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 5.5 फीसदी से घटाकर 4.4 फीसदी कर दिया गया है और इसका कैलकुलेशन तिमाही आधार पर होगा। 2 साल के टर्म डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 5.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है और इसका भी कैलकुलेशन तिमाही आधार पर होगा।सरकार वित्त वर्ष की हर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों की समीक्षा करती है और जरूरत लगे तो इसमें बदलाव करती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत
Next: पेयजल निगम के एई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.