Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल किल्लत झेल रहे बालूवाला के ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
  • देहरादून

पेयजल किल्लत झेल रहे बालूवाला के ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/01/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। नगर क्षेत्र से लगी बालूवाला पंचायत में बीते पांच दिनों से पेयजल किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जल संस्थान की ओर से तीसरे या चौथे दिन पानी की आपूर्ति की जाती है, उसमें भी लोगों को केवल 20 से 25 मिनट पानी मिल पाता है, लेकिन बीते पांच दिनों से एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। कहा कि लोगों की पूरी निर्भरता सिंचाई गूलों के पानी पर टिकी हुई है। कड़ाके की ठंड और सुबह गिर रहे पाले में उन्हें पानी ढोने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जल संस्थान सप्ताह में एक दिन ही पर्याप्त पानी देता है, जबकि पूरे माह का बिल वसूल रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पेयजल किल्लत से सबसे अधिक परेशानी उन बुजुर्गों को हो रही है जो घर में अकेले रहते हैं। सुबह शाम पाला गिरने से हो रही ठंड में उन्हें घर से दूर पानी की व्यवस्था करने के लिए जाना मुश्किल हो रहा है। सुबह कोहरे और पाले में घर पानी के लिए निकलने से कई लोग बीमार भी हो गए हैं। आरोप लगाया कि जल संस्थान से कई बार पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार ग्रामीणों की समस्या से आंख मूंदे बैठे हैं। कहा कि जल्द पेयजल समस्या का समाधान न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में रवि डोगरा, करम सिंह, लाल सिंह, ओम प्रकाश, प्रकाश चंद्र, नीरज कुमार, राजमल, सरोता देवी, सुखा देवी, निर्मला देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, मनीषा, वाणी, सुकन्या आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों को दिया ईवीएम मशीन से वोट देने का प्रशिक्षण
Next: एडीबी लोन से हुए सीवर, पेयजल कार्यों की हो एसआईटी जांच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.