Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल कर्मचारियों ने किया जल भवन पर विरोध-प्रदर्शन
  • देहरादून

पेयजल कर्मचारियों ने किया जल भवन पर विरोध-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने जल भवन नेहरू कालोनी में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को कर्मचारियों ने धरना देने के साथ ही नारेबाजी कर विरोध जताया। मोर्चा के बैनर तले सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया। जल संस्थान और जल निगम के कर्मचारी, पेंशनर्स नेहरू कालोनी में जुटे। एक सिरे से कर्मचारियों, पेंशनर्स ने जल संस्थान के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। संयोजक रमेश बिंजौला ने कहा कि सरकार पेयजल के राजकीयकरण को गंभीर है। राजकीयकरण होने तक सरकार कर्मचारियों को ट्रेजरी से वेतन, पेंशन का भुगतान करना चाहती है। इसके लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास जारी है, लेकिन जल संस्थान के अफसर निजी स्वार्थों के कारण ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। सरकार को गलत रिपोर्ट भेजी गई है। ऐसा करने वाले अफसरों के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। संयोजक विजय खाली ने कहा कि लोनिवि, सिंचाई, लघु सिंचाई समेत अन्य तमाम विभाग राजकीय है। दूसरे प्रदेशों में पेयजल तक राजकीय विभाग है। ऐसे में उत्तराखंड में क्यों पेयजल जैसे सबसे अहम विभाग को राजकीय नहीं किया जा रहा है। इससे सरकार और आम जनता दोनों को नुकसान हो रहा है। बार बार वेतन, पेंशन का संकट खड़ा होता है। कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण का पैसा नहीं मिल रहा है। राशिकरण की सुविधा समाप्त है। महंगाई भत्ते तक का लाभ समय पर नहीं मिलता। ऐसे में जब सरकार वेतन, पेंशन समय पर सुनिश्चित कराने को ट्रेजरी से भुगतान का विकल्प दे रही है, अफसरों के स्तर से अड़चन डाली जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ हल्ला बोल अभियान शुरू किया जाएगा। विरोध जताने वालों में संजय जोशी, महेश राम, रामचंद्र सेमवाल, धन सिंह नेगी, श्याम सिंह नेगी, शिशुपाल रावत, संदीप मल्होत्रा, आशीष तिवारी, धन सिंह चौहान, चतर सिंह, प्रदीप तोमर, बीपी भद्री, लक्ष्मी नारायण भट्ट, सौरभ बर्त्वाल, ईश्वर पाल शर्मा, नरेंद्र कुमार, हिमांशु पंत, मेहर सिंह, अमित कुमार, राजकुमार अग्रवाल, रमेश चंद्र शर्मा, मनोज सक्सैना, रमेश आर्य, पूरण जोशी, सुधीर काला, अशोक थापा, भारत सिंह रावत, कुलदीप सैनी, अशोक हरदयाल, किरण धनई, शशिबाला, कविता नेगी, संतोष पुंडीर, शांता देवी, ममता भाकुनी, निशु शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

21 जून से पेयजल सप्लाई ठप, सीधे हड़ताल
धरने में तय हुआ कि 16 जून तक धरना लगातार जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि जल संस्थान की ओर से ट्रेजरी से वेतन, पेंशन भुगतान को हामी भरते हुए रिपोर्ट नहीं दी गई, तो 21 जून से पूर्ण कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश स्तर पर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

जीएम मुख्यालय बोले, हड़ताल का नहीं पड़ेगा असर
कर्मचारियों के आंदोलन और 21 जून से शुरू होने वाली हड़ताल पर जल संस्थान के जीएम मुख्यालय डीके सिंह ने कहा कि पेयजल सप्लाई को किसी भी सूरत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। हड़ताल का कोई भी असर पेयजल सप्लाई पर नहीं पड़ेगा। हर स्थिति से निपटने को सभी तरह के वैकल्पिक पुख्ता इंतजाम हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्वाचन ड्यूटी में शामिल रहे होमगार्ड्स को सम्मानित किया
Next: नीट में गड़बड़ी और चारधाम यात्रा अव्यवस्थाओं को लेकर दून में कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.