Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेटशाली इंटर कॉलेज के दो छात्र राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में लेंगे भाग
  • अल्मोड़ा

पेटशाली इंटर कॉलेज के दो छात्र राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में लेंगे भाग

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। हरी दत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के दो छात्रों कृष्णा कुमार और करन सिंह सिराड़ी का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों छात्र 22 और 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दीघा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग के रिदमिक पेयर इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। दोनों छात्रों के पिता कृषि कार्य से जुड़े हैं और माताएं गृहिणी हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर जिले और विद्यालय स्तर पर खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक गिरीश चंद्र पेटशाली, उप प्रबंधक भीम सिंह बगड़वात, प्रबंध समिति के सदस्यों, ग्राम सभा सिराड़ के प्रधान हिमांशु सिंह सिराड़ी, ग्राम चितई की प्रधान दीपा आर्या, बीडीसी सदस्य अंशुल कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार, जिला पंचायत सदस्य हीरा मेहरा, एसएसजे विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष नवीन भट्ट सहित गिरीश अधिकारी और रजनीश ने दोनों छात्रों को बधाई दी। इसके अलावा योग प्रशिक्षक अजय सिराड़ी, सूरज बिष्ट, योग एवं जिम कोच अंकित, कमल विष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीवन सिंह भंडारी, स्टेडियम योग कोच प्रियांशु भैसोड़ा, क्रिकेट कोच कमल भट्ट, जिला योग एसोसिएशन के अध्यक्ष जशोद सिंह बिष्ट और एनवाईएसएफ जिला समिति के पदाधिकारियों ने भी चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं दोनों छात्रों के योग कोच महेंद्र सिंह महरा ने बताया कि कृष्णा कुमार और करन सिंह नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खरसाली में आग से दुकान-मकान सहित दोपहिया वाहन जले
Next: कचटा चालदा महाराज की यात्रा में मांस-मदिरा बंद, परोसा जाएगा घी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.