Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कचटा चालदा महाराज की यात्रा में मांस-मदिरा बंद, परोसा जाएगा घी
  • देहरादून

कचटा चालदा महाराज की यात्रा में मांस-मदिरा बंद, परोसा जाएगा घी

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  जौनसार बावर में आध्यात्मिक जागरण की दृष्टि से चालदा महाराज की प्रवास यात्रा का विशेष महत्व है। जब भी देवता की यात्रा विभिन्न खतों में होती है तो हजारों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। स्थानीय ग्रामीण भंडारे की व्यवस्था करते हैं। विगत वर्षों में भंडारों में शराब व मांस परोसने का प्रचलन था। अब खत कोरु के निवासियों ने इसे समाप्त कर भंडारे में घी परोसने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से खतवासियों ने नई मिसाल कायम की है। जौनसार बावर में चालदा महासू देवता की दो प्रमुख प्रवास यात्राएं होती हैं। एक चालदा महाराज की प्रवास यात्रा जौनसार बावर के कुछ हिस्सों व हिमाचल तक जाती है। इसकी डोली वर्तमान में हिमाचल के पश्मी में विराजमान है। दूसरी गढ़ का चालदा के नाम से जानी जाती है। यह जौनसार के लगभग 14 खतों में परिक्रमा करती है और अपने पूर्व में निर्धारित विभिन्न स्थानों पर विराजित रहती है। इनकी डोली वर्तमान समय में खत सेली के दोहा गांव में है, जो सात मई को खत कोरु के कचटा मंदिर पहुंचेगी। खत कोरु के सदर स्याणा सुनील जोशी की अध्यक्षता और मन्दिर समिति के अध्यक्ष सीताराम चौहान के नेतृत्व में रविवार को कचटा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि चालदा महासू देवता के आगमन पर मांस व मदिरा का प्रचलन पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बजाय श्रद्धालुओं को भंडारे के साथ घी वितरित किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने आठ कुंतल घी की व्यवस्था की है। मंदिर समिति के अध्यक्ष का कहना है कि हजारों श्रद्धालुओं के लिए घी में प्रसाद बनाया जाएगा और भंडारे के रूप में भी भरोसा जाएगा। जौनसार बावर की प्राचीन परंपराओं में शादियों व विभिन्न आयोजनों में घी देने का रिवाज रहा है। इसे सम्मान का प्रतीक माना जाता है। खत स्याणा सुनील जोशी ने कहा कि चालदा महाराज के दर्शन के दौरान शुद्ध भोजन व घी वितरण से श्रद्धा बढ़ेगी। बैठक में स्याणा अमर सिंह, अर्जुन सिंह राठौर, राजेंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, सरदार सिंह चौहान, केशर सिंह चौहान, स्वराज सिंह चौहान, भारत चौहान, सूरत सिंह, श्याम सिंह राठौर, बारु सिंह, अर्जुन सिंह मेहता, विरेंद्र चौहान, केदार सिंह राठौर, भाव सिंह चौहान अजब सिंह चौहान, हाकम सिंह चौहान, पूरन सिंह खन्ना, लुदर सिंह, गंभीर चौहान और सतवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेटशाली इंटर कॉलेज के दो छात्र राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में लेंगे भाग
Next: उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.