Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 27.78 लाख की ठगी
  • हरिद्वार

पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 27.78 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 01/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र में पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर एक ग्रामीण से करीब 27.78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाज ने खुद को एक तेल कंपनी का अधिकारी बताकर विश्वास में लिया और फर्जी दस्तावेजों के जरिये मोटी रकम ऐंठ ली। कोर्ट के आदेश से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में जमालपुर कलां निवासी जोगेंद्र कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मार्च 2023 में उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम गणेश साहेब राव वाहुल बताते हुए खुद को एक तेल कंपनी का अधिकारी बताया। उसने बताया कि जमालपुर-जियापोता रोड पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए पेट्रोल पंप की डीलरशिप निकली है और यदि उनके पास उपयुक्त भूमि है तो उन्हें यह डीलरशिप दिलाई जा सकती है। उसके पास उक्त मार्ग पर जमीन होने की जानकारी देने पर आरोपी ने स्थल निरीक्षण कर जमीन को उपयुक्त बताया और पेट्रोल पंप रिटेल आउटलेट से संबंधित आवेदन व प्रमाणपत्र भेज दिए। आरोपी की बातों पर भरोसा कर जोगेंद्र कुमार ने अपने पुत्र सुशील कुमार के नाम डीलरशिप आवंटन के लिए ऑनलाइन और आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न तिथियों में भुगतान किया। 4 अगस्त 2023 से 18 सितंबर 2023 के बीच कुल 27 लाख 78 हजार रुपये आरोपी के बताए खातों में जमा कराए गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब न तो कंपनी की ओर से कोई सर्वे हुआ और न ही जमीन पर कोई कार्य शुरू हुआ, तो संदेह गहराने लगा। आरोपी से संपर्क करने पर वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद पीड़ित तेल कंपनी के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी बीच 5 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए दो लाख रुपये नकद की मांग की। पुलिस को सूचना देने पर वह मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीशमबाड़ा प्लांट हटाने को लेकर किया मौन प्रदर्शन
Next: प्रतिकर नहीं मिलने की शिकायत पर एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.