Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाड़ा प्लांट हटाने को लेकर किया मौन प्रदर्शन
  • देहरादून

शीशमबाड़ा प्लांट हटाने को लेकर किया मौन प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/01/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। पिछले कई सालों से शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट को हटाने के लिए संघर्ष कर रहे पछुवादून संयुक्त समिति ने साल के पहले दिन प्लांट के बाहर मौन धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आसन नदी के अस्तित्व और पर्यावरण को बचाने के लिए प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। समिति के सदस्यों का कहना था कि प्लांट हो हटाने के लिए कई बार डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक आश्वान दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई र्कावाई नहीं हो पाई है। दरअसल, शीशबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट सेलाकुई के साथ ही आसपास के करीब डेढ़ लाख से अधिक आबादी के लिए अभिशाप बन चुका है। प्लांट से उठने वाले दुर्गंध ने आसपास के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कूड़ा प्लांट के कारण यहां मौजूद आसन नदी का अस्तित्व भी खतरें में पड़ गया है। कूड़ा प्लांट से रिसने वाले कैमिकल युक्त पानी (लीचेड) सीधे आसन नदी में जा रहा है। जिससे यह नदी दूषित हो रही है। आसपास का वातावरण इससे दूषित हो रहा है। पछुवादून संयुक्त समिति पिछले कई सालों से कूड़ा प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस संबंध में वह एनजीटी तक में गुहार लगा चुके हैं। डीएम से लेकर मुख्यमंत्री भी कई बार शिफ्टिंग की बात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और कूड़े का पहाड़ भी कम होने के बजाए बढ़ता जा रहा है। कूड़ा प्लांट से परेशान लोगों ने नए साल के पहले दिन कूड़ा प्लांट के बाहर मौन धरना प्रदर्शन किया। उनके हाथों में नारे लिखे तख्तियां थी। उनका कहना है कि जब तक प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहा इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भी दूषित हो रहा है। इस दौरान पछुवादून संयुक्त समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, प्रकाश भट्ट, अरुण शर्मा, राज गंगसारी, राय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिरूल से बायो-ब्रिकेट निर्माण पर 40 स्वयंसेवी अग्निशमन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Next: पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 27.78 लाख की ठगी

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.