Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पेंशनरों से की साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील
  • रुद्रप्रयाग

पेंशनरों से की साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। साइबर ठगी के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए अब कोषागार ने भी पेंशनरों का सतर्क रहने की अपील की है। वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीन कुमार बड़ोनी ने जिले के राजकीय पेंशनरों को सचेत करते हुए सावधानी बरतने का आग्रह किया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पेंशनरों से साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ओटीपी, बैंक एकाउंट से जुड़ी जानकारी किसी को न दी जाए। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से कहा कि यदि पेंशनरों को उन्हें कोई भी व्यक्ति उनके जीवित प्रमाण पत्र के संबंध में कॉल करके ओटीपी या अन्य जानकारी मांगता है तो वे साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। साइबर ठग, स्वयं को कोषागार का कार्मिक बता कर जीवन प्रमाण पत्र के नाम पर पेंशनरों को कॉल कर रहे हैं तथा उनसे उनकी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी आदि बताने को कह रहे हैं। कोषागार के द्वारा पेंशनरों को इस तरह की सूचना जैसे व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी एवं उनके खाते के संबंधित कोई भी जानकारी कॉल कर नहीं मांगी जाती है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई भी कॉल आए तो इसकी जानकारी कोषागार एवं अपने नजदीकी साइबर थाने में दें। साथ ही पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी या प्रदेश के किसी भी कोषागार में जमा करा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चैकिंग अभियान चलाकर 8 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
Next: थराली में वाहन चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.