Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • चैकिंग अभियान चलाकर 8 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
  • टिहरी

चैकिंग अभियान चलाकर 8 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने चेकिंग अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत खाद्य पदार्थों के आठ नमूने जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे गये हैं। पूर्व में लिए गये दाल और चावल के सैंपल अधोमानक (सब स्टैंडर्ड) पाये जाने पर 75 हजार का जुर्माना एडीएम कोर्ट ने खाद्य कारोबारियों पर लगाया है। खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि दीपावाली के त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य सामग्री को हतोत्साहित करने के लिए निरंतर चेकिंग अभियान जारी किया गया है। जिसके तहत कंडीसौड़, कमांद व कांडीखाल में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत आठ खाद्य पदार्थों में दो सरसों के तेल, 3 मिठाई, एक रिफाइड आयल, एक बेसन और एक दाल का नमूना लेकर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा गया है। इसके साथ ही कालातीत सामग्री में 25 पैकेट नूडल्स, 15 पैकेट रस और 20 किलो बेसन को मौके पर ही नष्ट किया गया। दीपावली तक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जोशी ने बताया कि नरेंद्रनगर 14 बीघा के अदित ट्रेडर्स से लिया गया चावल का सैंपल अधोमानक पाये जाने पर एडीएम कोर्ट ने 50 हजार का जुर्माना कारोबारी पर लगाया है। चावल का नमूना 9 जुलाई, 2020 को लिया गया था। कंपनी के खिलाफ 18 नवंबर, 2021 को एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया था। 8 अगस्त 2021 को मसूरी रोड चंबा स्थित पंवार जनरल स्टोर से मलका दाल का नमूना जांच के लिए लिया गया था। अधोमानक पाये जाने पर 13 जनवरी, 2022 को एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया था। जिस पर एडीएम कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना पंवार जनरल स्टोर के मालिक पर लगाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता को न्याय दिलाने को लड़ी जाएगी लड़ाई
Next: पेंशनरों से की साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.