Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना संक्रमण के चलते पेंशनर्स को बड़ी राहत
  • उत्तराखंड

कोरोना संक्रमण के चलते पेंशनर्स को बड़ी राहत

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
default featured image

उत्तराखंड सरकार ने एकबार फिर पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र कोषागारों और उपकोषागारों में जमा करने की छूट को अब नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया है। दरअसल, पेंशनर्स को सेवानिवृत्ति के महीने और पारिवारिक पेंशनर्स को पेंशन मंजूर होने के महीने में साल में एक बार सत्यापन कराने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन किए जाने का प्रावधान भी किया गया है, लेकिन संक्रमण के चलते पेंशनभोगी ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पहुंचने में असमर्थ हैं। साथ ही ऑफलाइन जीवन प्रमाणपत्र कोषागारों और उपकोषागारों में उपलब्ध कराने में भी व्यावहारिक कठिनाई है। इसे देखते हुए सरकार ने जुलाई महीने में पेंशनभोगियों को राहत देते हुए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने को लेकर सितंबर तक की छूट दी थी। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आई और अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं, जिसे देखते हुए सरकार ने एकबार फिर पेंशनर्स को राहत दी और इस छूट को अब नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को सचिव अमित सिंह नेगी ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना का कहर नहीं हुआ कम : 1540 संक्रमित मिले आज
Next: केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय से मांगी गुलदारों पर रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.