Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी करेंगे अप्रैल से छह चरणों में 29 विधानसभा क्षेत्रों की चरणवार समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी करेंगे अप्रैल से छह चरणों में 29 विधानसभा क्षेत्रों की चरणवार समीक्षा

RNS INDIA NEWS 28/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश में विकास कार्यों को रफ्तार देने के साथ ही अब सरकार भी चुनावी मोड में नजर आने लगी है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अप्रैल में छह चरणों में 29 विधानसभा क्षेत्रों की चरणवार समीक्षा बैठक करेंगे। यह निर्णय केवल प्रशासनिक कवायद भर नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे आगामी चुनावों से पहले सरकार के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी इस समय लगातार लंबित परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दे रहे हैं। इस कड़ी में वह अब छह अप्रैल से मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करने जा रहे हैं। शासन ने सभी जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे घोषणा पोर्टल पर अद्यतन जानकारी अपलोड कर पूरी तैयारी के साथ प्रस्तुतीकरण दें। यह पहली बार है, जब इतने व्यवस्थित तरीके से सभी घोषणाओं की एक साथ समीक्षा की जा रही है। इससे प्रशासनिक जवाबदेही तय होने के साथ ही राजनीतिक संदेश भी साफ जा रहा है कि सरकार काम के आधार पर जनता के बीच जाने की तैयारी में है। शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार छह अप्रैल को यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन और कोटद्वार क्षेत्रों की समीक्षा होगी। सात अप्रैल को थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग, जबकि 10 अप्रैल को कुमाऊं के लालकुआं, भीमताल, नैनीताल, कालाढूंगी, काशीपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा की जाएगी। 13 अप्रैल को डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर, 15 अप्रैल को सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर और जागेश्वर तथा 16 अप्रैल को चंपावत क्षेत्र की समीक्षा प्रस्तावित है। साफ है कि मुख्यमंत्री धामी अब घोषणाओं को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई के मूड में नहीं है। समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता पर खास नजर रखी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संवासिनी की संदिग्ध मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच हो: जनप्रहार
Next: 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया वन दरोगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.