Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे आधुनिक आवास, जर्जर क्वार्टरों का होगा पुनर्निर्माण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे आधुनिक आवास, जर्जर क्वार्टरों का होगा पुनर्निर्माण

RNS INDIA NEWS 29/03/2026
rns featured image new

देहरादून। राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में व्यापक योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव आनंद बर्धन के निर्देश पर जर्जर हो चुके सरकारी आवासों की पहचान कर उनके पुनर्निर्माण और नए आधुनिक क्वार्टरों के निर्माण की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

राज्य संपत्ति विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में पुराने सरकारी आवास खराब स्थिति में पहुंच चुके हैं, जिससे कर्मचारियों को असुविधा हो रही है। ऐसे आवासों का सर्वे कर उन्हें या तो मरम्मत किया जाएगा या उनकी जगह नए भवन बनाए जाएंगे। जहां भी सरकारी भूमि उपलब्ध है, वहां नए आवासीय परिसर विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभाग स्तर पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति को विभिन्न जिलों में उपलब्ध भूमि, जर्जर भवनों और निर्माण की संभावनाओं का सर्वे कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

देहरादून के रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में भी नए आवासों के निर्माण की योजना बनाई गई है। यहां श्रेणी-2 के 31 आवास और श्रेणी-4 के 10 आवास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन परियोजनाओं पर क्रमशः लगभग 1458.56 लाख रुपये और 743.95 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। दोनों प्रस्तावों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्वीकृति देने पर सहमति बनी है।

आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में सरकारी आवासीय ढांचे को आधुनिक और सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर आवासीय सुविधाओं से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों की दक्षता में भी सुधार होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: ट्रांसपोर्ट नगर पर टैक्स प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध, मेयर को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.