Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पेड़ से लटके मिले देवर-भाभी के शव
  • चमोली

पेड़ से लटके मिले देवर-भाभी के शव

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
rns featured image new

चमोली। चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड में चार जुलाई से लापता चल रहे देवर-भाभी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के ग्राम प्राणमती निवासी ममता (26) और कुंवर राम (27) बीते 4 जुलाई से लापता चल रहे थे। रिश्ते में दोनों देवर-भाभी थे। गांव की महिलाएं एक जंगल में लकड़ियां लेने गई तो वहां दोनों के शव पेड़ से लटके हुए थे। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचित किया।

सूचना पर तहसील से जांच की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपजिलाधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फ़िलहाल दोनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा हवालबाग मंडल की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रखी बात
Next: पति संग बाजार आई महिला प्रेमी संग फरार, 12 साल का बेटा रोकने के चक्कर में हुआ चोटिल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.