Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • पेटीएम के आईपीओ से निराश होंगे निवेशक? लिस्टिंग से पहले जीएमपी ने बढ़ाई टेंशन
  • अर्थ जगत

पेटीएम के आईपीओ से निराश होंगे निवेशक? लिस्टिंग से पहले जीएमपी ने बढ़ाई टेंशन

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
Paytm.jpg

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा फर्म पेटीएम के इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) का अलॉटमेंट हो गया है। जिन्होंने भी पेटीएम के आईपीओ में दांव लगाया था, वो अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इससे ये जानकारी मिल जाएगी कि आपको पेटीएम का आईपीओ मिला या नहीं। अगर पेटीएम का आईपीओ अलॉट हो गया है तो ये खबर आपके लिए है।
दरअसल, ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी में पेटीएम के शेयर पर 30 रुपए तक की मामूली बढ़त का अनुमान है। अगर ये अनुमान हकीकत में बदल जाता है तो जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट हुआ है, उन्हें बहुत ज्यादा मुनाफा नहीं मिलेगा। शेयर बाजार में कंपनी का शेयर भाव 2,180 रुपए के आसपास लिस्टेड हो सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि ये शेयर लॉन्ग टर्म में निवेशकों को बड़ा फायदा दे सकता है।
जीएमपी शेयर की अनुमानित कीमत के बारे में बताता है। मान लीजिए कि किसी कंपनी के आईपीओ का इश्यू प्राइस 100 रुपए है और उस पर जीएमपी 50 रुपए दिखा रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि जब कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड होगी तो उनकी कीमत अनुमानित कीमत 150 रुपए (100+50) हो जाएगी। अगर निगेटिव में 50 रुपए जीएमपी है तो शेयर बाजार में लिस्टेड होने पर कंपनी का शेयर भाव भी 50 रुपए (100-50) का होगा। निगेटिव की स्थिति में उन निवेशकों को नुकसान होता है जिन्हें आईपीओ अलॉट हुआ है।
पेटीएम के एक लॉट में 6 शेयर रखे गए थे। वहीं, इसका प्राइस बैंड 2,080 रुपए-2,150 रुपए प्रति शेयर था। अगर लॉट की कुल कीमत की बात करें तो 12,900 रुपए के करीब थी। तीन दिवसीय इश्यू 1 नवंबर को लॉन्च किया गया था, जो 3 नवंबर को समाप्त हुआ। कंपनी की 18 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक और कार की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर
Next: जनता-मालिक प्रशासन-सेवक और मीडिया दोनों के बीच सेतु: महेंद्र पाल गुर्जर

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.